मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 23 अक्टूबर से 5 नवंबर तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। विभाग ने दोनों सप्ताह में अधिकतम तापमान अधिकांश स्थानों पर सामान्य के आसपास और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री कम रहने की संभावना जताई है। ऐसे में बांसवाड़ा में दिन की गर्मी में धीरे-धीरे कमी और रात के तापमान में गिरावट की संभावना तो है, लेकिन ठंड बढ़ने की रफ्तार स्थानीय मौसम की परिस्थितियों पर निर्भर करेगी। प्रो. डॉ. लक्ष्मणलाल परमार, भूगोल विभागाध्यक्ष मौसम विज्ञान के अनुसार, मानसून की विदाई और सर्दी की शुरुआत के बीच अक्टूबर में दिन गर्म रहने की स्थिति बन सकती है। मानसून के बाद बारिश और बादलों की गतिविधियां कम होने पर धूप सीधे धरती को गर्म करती है। शुष्क और गर्म हवाएं भी दिन के तापमान को ऊंचा बनाए रख सकती हैं। मौसम विशेषज्ञ इस तरह की स्थिति को कई बार अक्टूबर की दूसरी गर्मी यानी ‘अक्टूबर हीट’ कहते हैं। राजस्थान में मानसून की वापसी के बाद अक्टूबर में तापमान का दोबारा बढ़ना मौसमी प्रक्रिया का हिस्सा हो सकता है। बांसवाड़ा| अक्टूबर के आखिरी दिनों में बांसवाड़ा में मौसम दो अलग-अलग मिजाज दिखा रहा है। दिन की गर्मी धीरे-धीरे कमजोर पड़ रही है, लेकिन रात के तापमान में उतार-चढ़ाव चल रहा है। इसकी वजह मानसून की विदाई और सर्दी की शुरुआत के बीच का संक्रमण काल है, जिसमें धूप, हवा, बादलों और वातावरण में नमी की स्थिति तापमान को प्रभावित करती है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 10 अक्टूबर को जिले का अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया था। 25 अक्टूबर को यह घटकर 33 डिग्री पर आ गया। यानी 15 दिन में दिन का पारा 4 डिग्री नीचे आया। हालांकि, रात के तापमान में ऐसा लगातार बदलाव नहीं दिखा। 1 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री था, जो 20 और 22 अक्टूबर को 24 डिग्री तक पहुंच गया। 25 अक्टूबर को यह 22 डिग्री दर्ज किया गया। यानी दिन का तापमान नीचे आया, लेकिन रात के तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहा।