अरावली की पहाड़ियों के बीच उदयपुर का पूर्वी प्रवेश द्वार (देबारी) इन दिनों रात के वक्त रोशनी से नहाया हुआ नजर आता है। तस्वीर में दिख रहा यह भव्य नजारा देबारी के ग्रेट सेपरेटर चौराहे का है, जहां लगी सैकड़ों आधुनिक हाई-मास्ट और एलईडी लाइट्स इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के किसी मेगा एक्सप्रेस-वे जैसा लुक देती हैं। चित्तौड़गढ़, जयपुर और भीलवाड़ा की ओर से आने वाले भारी और कॉमर्शियल वाहन अब उदयपुर शहर में प्रवेश किए बिना इसी ग्रेट सेपरेटर से सीधे देबारी-काया सिक्स-लेन बाईपास होकर अहमदाबाद और पिंडवाड़ा की ओर निर्बाध निकल रहे हैं। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के इस ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत निर्मित यह ग्रेट सेपरेटर न केवल उदयपुर को ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिला रहा है, बल्कि रात के समय इस कॉरिडोर का विजुअल और ड्राइविंग एक्सपीरियंस भी बेहद सुरक्षित और दर्शनीय बना चुका है।