डीग जिले की बृजनगर, कामां और पहाड़ी पंचायत समितियों की 134 ग्राम पंचायतों में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान हुआ। इस दौरान बुजुर्ग, महिलाएं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। गांव की सरकार चुनने के इस चुनाव में मतदाताओं की भागीदारी देखने को मिली। इस बार जिले की 134 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए कुल 1098 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए थे, जिनमें 1094 अभ्यर्थी शामिल थे। संवीक्षा के बाद 1092 अभ्यर्थियों के नामांकन वैध पाए गए। नाम वापसी के दौरान 456 अभ्यर्थियों ने अपने नामांकन वापस लिए, जबकि 2 अभ्यर्थी निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसके बाद अंतिम रूप से 634 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहे। शाम 6 बजे तक 85.91 फीसदी मतदान (पंचायत समिति क्षेत्रवार वोटिंग)