डीग जिले में पंचायतीराज चुनाव-2026 के लिए मतदाता जागरूकता अभियान चल रहा है। इसके तहत शनिवार को 'एक पेड़ लोकतंत्र के नाम' गतिविधि हुई। इसका मकसद लोगों को पौधरोपण के प्रति जागरूक करने के साथ मतदान को लोकतंत्र से जोड़ना है। इस अभियान का उद्देश्य सभी पात्र मतदाताओं को उनके वोट का महत्व बताना और चुनाव में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी तय करना है। इस गतिविधि से यह संदेश दिया गया कि जैसे पेड़ पर्यावरण के लिए जरूरी हैं, वैसे ही मतदान लोकतंत्र को मजबूत बनाता है। पंचायतीराज चुनाव में ग्रामीण इलाकों की भागीदारी बहुत जरूरी है। इसलिए स्वीप कार्यक्रम के जरिए ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं को मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है। उनसे खुद वोट डालने और दूसरों को भी प्रेरित करने को कहा जा रहा है।