डीग जिले की गोपालगढ़ थाना पुलिस ने ऑनलाइन होम लोन दिलाने के बहाने ठगी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए 2 वांछित आरोपियों को दस्तयाब किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मध्यप्रदेश के दमोह जिले की पथरिया थाना पुलिस को सौंप दिया। गोपालगढ़ थाना पुलिस ने 18 सितंबर को पथरिया थाना की पुलिस टीम के साथ मिलकर ऑनलाइन होम लोन दिलाने के नाम पर ठगी के मामले में वांछित आरोपियों की तलाश की। इस मामले में अब्बास पुत्र हुसैन और अरबाज पुत्र अब्बास, दोनों निवासी पथराली, थाना गोपालगढ़, जिला डीग, वांछित थे। दोनों के खिलाफ मध्यप्रदेश के दमोह जिले के पथरिया थाने में दर्ज प्रकरण में कार्रवाई की जानी थी। गोपालगढ़ थाना पुलिस और पथरिया थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को दस्तयाब कर मध्यप्रदेश पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।