डीग में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अलग-अलग जगह से 520 पव्वे देसी-अंग्रेजी शराब, बीयर और 40 लीटर हथकड़ शराब जब्त की। शराब ले जाने में इस्तेमाल हो रही एक कार और बाइक भी पकड़ी गई। जालूकी थाना पुलिस ने 17 अक्टूबर को एक आरोपी को 40 लीटर हथकड़ शराब के साथ पकड़ा। जालूकी पुलिस और डीग की क्यूआरटी टीम ने मिलकर 15 बीयर ट्यूब, 20 कैन और 48 पव्वे अंग्रेजी शराब जब्त की। तीसरी कार्रवाई डीग कोतवाली पुलिस ने पुराने बस स्टैंड के पास की। नाकाबंदी के दौरान एक सफेद कार से देसी शराब के 10 कार्टन (480 पव्वे) मिले। पुलिस ने कार ड्राइवर अभिषेक (32), निवासी जाटव मोहल्ला, डीग को गिरफ्तार किया। आरोपी लाइसेंस या परमिट नहीं दिखा सका। तीनों मामलों में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जिले में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन रोकने के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है।