डीग में पुलिस ने अवैध शराब से भरी एक कार जब्त की है। गाड़ी से 240 पव्वे अवैध देसी शराब बरामद की गई है। इस दौरान ड्राइवर मौका पाकर फरार हो गया। यह कार्रवाई सदर थाना पुलिस ने की। पुलिस को सूचना मिली थी कि डीग-अऊज तिराहे से एक सफेद कार में अवैध शराब नगला चाहर/खुटेला ले जाई जा रही है। पुलिस टीम ने नाकाबंदी की, लेकिन ड्राइवर ने पुलिस का इशारा देखकर कार नहीं रोकी और उसे तेज भगाया। पीछा करने पर ड्राइवर कार छोड़कर फरार हो गया। कार की तलाशी में 5 कार्टन में 240 पव्वे देसी शराब मिली। पुलिस ने कार जब्त कर ली। फरार ड्राइवर की तलाश जारी है।