डीग जिला परिषद सदस्य चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को 23 प्रत्याशियों की सूची जारी की। वहीं, 6 वार्डों के लिए प्रत्याशी नहीं उतारे गए हैं। ऐसे में सूची में छह स्थानों पर नाम दर्ज नहीं होना प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया पर सवाल खड़े करता है। भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश बंसल ने प्रत्याशियों की सूची जारी की। इसमें परिषद के वार्ड 1, 2, 3, 6, 11 और 28 में उम्मीदवारों के नाम घोषित नहीं किए गए हैं। यानी कुल 29 वार्ड में से 23 वार्ड में प्रत्याशी घोषित किए हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि जिला परिषद सदस्य चुनाव के लिए पार्टी सभी वार्डों पर अपने प्रत्याशियों के नाम क्यों सामने नहीं ला पाई? क्या इन वार्डों में उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है? जिला परिषद सदस्य चुनाव ग्रामीण क्षेत्रों के विकास, स्थानीय नेतृत्व और संगठन की पकड़ के लिहाज से महत्वपूर्ण माने जाते हैं। ऐसे में सभी वार्डों पर उम्मीदवारों के नाम सामने आना राजनीतिक दलों की चुनावी तैयारी का अहम हिस्सा है।