नाथद्वारा के पहले अंतरराष्ट्रीय लॉन टेनिस खिलाड़ी दीपक बागोरा ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय टेनिस जगत में शहर का नाम रोशन किया है। दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित ‘पुरुष 50+ मास्टर्स टूर टेनिस आईटीएफ एमटी-200’ प्रतियोगिता में दीपक बागोरा ने खिताब अपने नाम किया। 7 मुकाबलों में जीत दर्ज की अंतरराष्ट्रीय सर्किट में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे दीपक ने प्रतियोगिता के दौरान तेज गर्मी और कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद शानदार खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने लगातार 7 मुकाबलों में जीत दर्ज करते हुए चैंपियनशिप हासिल की। अनुशासन और निरंतर अभ्यास के दम हासिल की जीत दीपक की इस उपलब्धि से नाथद्वारा के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। उनके प्रदर्शन ने साबित किया है कि प्रतिभा, कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के दम पर छोटे शहर से निकलकर भी अंतरराष्ट्रीय खेल जगत में बड़ा मुकाम हासिल किया जा सकता है। दीपक बागोरा की यह जीत उनके खेल करियर की महत्वपूर्ण उपलब्धि होने के साथ ही नाथद्वारा के लिए भी गर्व का विषय है। उनकी सफलता ने शहर को अंतरराष्ट्रीय लॉन टेनिस के नक्शे पर एक बार फिर पहचान दिलाई है।