जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विकसित भारत-जन सेवा अभियान चलेगा। शनिवार को मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अभियान की तैयारियों और विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर देशलदान सहित अधिकारी बैठक में जुड़े। अभियान के तहत रक्तदान, श्रमदान, जनसेवा शिविर, रंगोली प्रदर्शन और सामुदायिक गतिविधियां होंगी। स्कूल-कॉलेजों में चित्रकला, भाषण व निबंध प्रतियोगिताएं तथा विद्यार्थियों की रैलियां होंगी। बैठक में लंपी रोग की रोकथाम के लिए 100% टीकाकरण, संक्रमित पशुओं के आइसोलेशन और निगरानी के निर्देश दिए गए। पशु मेलों पर प्रतिबंध रहेगा और घर-घर पशु सर्वे किया जाएगा।