देवली शहर की बंगाली कॉलोनी में तीन दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव की शुरुआत महाअष्टमी पर हुई। पहले दिन माता दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन में बंगाली परंपरा और धार्मिक आस्था की झलक देखने को मिली। धुनी आरती में भक्ति में डूबे श्रद्धालु महाअष्टमी पर पूजा विधि-विधान से संपन्न हुई। बंगाली परंपरा के अनुसार हुए धार्मिक अनुष्ठानों में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शाम को संध्या आरती हुई। इसके बाद पारंपरिक धुनी आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए। अगले दो दिन होंगे धार्मिक कार्यक्रम आयोजक मंडल के अशोक मंडल ने बताया कि दुर्गा पूजा महोत्सव शुरू होने के साथ ही बंगाली कॉलोनी में उत्सव का माहौल बन गया है। अगले दो दिनों तक माता दुर्गा की आराधना के लिए विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद बनास नदी के तट पर माता की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।