सलूंबर जिले के झल्लारा थाना क्षेत्र के देवली गांव में मंगलवार देर रात एक मकान में भीषण आग लग गई। शांतिलाल सालवी के घर में शॉर्ट सर्किट से शुरू हुई आग ने जल्द ही विकराल रूप ले लिया। आग की तपिश के कारण घर में रखा एक गैस सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया, जिससे मकान की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। दमकलने आग पर काबू पाया आग की लपटें देखकर ग्रामीणों ने तत्काल झल्लारा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दमकल विभाग को सूचित किया गया। सूचना मिलने के बाद दमकल की टीम लगभग 30 से 35 मिनट के भीतर मौके पर पहुंच गई। फायरमैन लोगर लाल भील ने बताया कि यदि दमकल पहुंचने में थोड़ी भी देरी होती, तो पूरे गांव में एक बड़ा हादसा हो सकता था। दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फ्रीज और अन्य सामान जला आगजनी में घर के भीतर रखा फ्रिज पूरी तरह जलकर राख हो गया। इसके साथ ही, घर में रखे कीमती कपड़े और अन्य घरेलू सामान भी आग की चपेट में आकर नष्ट हो गए। दमकल कर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर आग के बीच से दो अन्य गैस सिलेंडरों को सुरक्षित बाहर निकाला। यदि ये सिलेंडर भी फट जाते, तो स्थिति और भी भयावह हो सकती थी।