भास्कर न्यूज। भरतपुर श्री जसवंत प्रदर्शनी एवं पशु मेला-2026 में बुधवार को ढोला गायन की प्रस्तुति ने लोक संस्कृति की छटा बिखेरी। बसाना के लोक कलाकार नरेश फागना और उनकी टीम ने पारंपरिक ढोला गायन से दर्शकों का मनोरंजन किया। मेले में आयोजित इस कार्यक्रम में लोक कलाकारों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। मेला अधिकारी डॉ. अरविंद चौधरी ने बताया कि मेले में स्थानीय कलाकारों को मंच देने और पारंपरिक लोक कलाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ढोला गायन राजस्थान की लोक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे आयोजनों से स्थानीय कलाकारों को अपनी कला प्रदर्शित करने और लोक संस्कृति को आगे बढ़ाने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक, जनसंपर्क विभाग हरिओम गुर्जर मुख्य अतिथि रहे। अध्यक्षता भाजपा कार्यालय प्रभारी वीरेंद्र गुर्जर ने की। विशिष्ट अतिथियों में देवेंद्र चामड़, धीरेंद्र सिंह, दिनेश लवानिया, उमेश पाराशर, मोहित चतुर्वेदी और जीतू पचौरी शामिल रहे। मंच संचालन श्याम सिंह जघीना ने किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम उपसमिति के सचिव डॉ. हेमंत शर्मा, उपसचिव डॉ. ललितेश कुमार शुक्ला, सहसचिव डॉ. भूपेंद्र सिंह, वासुदेव सिंह, तारा सिंह, धनेश कुमार, वेद प्रकाश, परविंद्र सिंह, नितेश चौधरी, निशांत यादव, मोनू कुमार, महेश कुमार, मणिशंकर, धीरज सहित पशुपालन विभाग के अन्य कार्मिक मौजूद रहे।