धौलपुर जिले के नादनपुर थाना इलाके के पोही गांव में बिजली के करंट की चपेट में आने से 3 साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार दिव्यांश पुत्र मोजी कुशवाह अपने घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गया। करंट लगते ही मासूम की हालत बिगड़ गई, परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए। पूरे गांव में शोक की लहर जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद दिव्यांश को मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बताया जा रहा है कि दिव्यांश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और उसकी 3 बहनें हैं। इस दुखद घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। घटना के बाद परिजन बिना पोस्टमॉर्टम कराए ही शव को अपने साथ गांव ले गए।