धौलपुर जिले की 126 ग्राम पंचायतों में गुरुवार सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान हुआ। बाड़ी, धौलपुर और सैंपऊ पंचायत समिति क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए बैलेट पेपर से वोटिंग हुई। बाड़ी की 44, सैंपऊ की 43 और धौलपुर की 39 ग्राम पंचायतों में मतदान हुआ 5 मतदान केंद्र रिजर्व रखे गए तीनों पंचायत समितियों में मतदान के लिए 426 बूथ बनाए गए। इसके अलावा 5 मतदान केंद्र रिजर्व रखे गए। चुनाव व्यवस्था की निगरानी के लिए धौलपुर में 18 जोनल और 4 एरिया मजिस्ट्रेट, बाड़ी में 17 जोनल और 3 एरिया मजिस्ट्रेट तथा सैंपऊ में 14 जोनल और 2 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए।