धौलपुर पुलिस आगामी पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए सतर्क है। अधिकारी मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था देख रहे हैं। मतदाताओं से बिना किसी डर या दबाव के वोट डालने की अपील की। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा और श्रवण कुमार झोरड़ की देखरेख में चुनाव तैयारियां चल रही हैं। सुरक्षा समीक्षा कर पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। पुलिस ग्रामीण इलाकों में लोगों को निष्पक्ष मतदान के लिए जागरूक कर रही है। असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने का भरोसा मतदाताओं को दिलाया गया। एसपी सांगवान ने मतदाताओं से अपील की कि वे बिना किसी डर, दबाव या लालच के वोट डालें और शांतिपूर्ण चुनाव में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।