राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव के तीसरे चरण में आज सरपंच के 3,716 और वार्ड पंच के 34,218 पदों के लिए बैलेट पेपर से वोटिंग हुई। धौलपुर जिले की 3 ग्राम पंचायत समितियों की 126 में से 123 ग्राम पंचायतों में सरपंच और 124 पंचायतों में 3,100 से ज्यादा वार्ड पंचों के लिए वोटिंग हुई। मतदान पूरा होने के बाद अब मतगणना शुरू होगी। आप सभी 126 ग्राम पंचायतों का सबसे पहले और सबसे सटीक रिजल्ट जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।