धौलपुर जिले में आगामी पंचायत राज चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए पुलिस ने गश्त, नाकाबंदी और वाहनों की जांच तेज कर दी है। पुलिस अधिकारी मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं और ग्रामीणों से बिना दबाव या डर के वोट डालने की अपील कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में चुनावी सुरक्षा की तैयारियां की जा रही हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ बाड़ी श्रवण कुमार झोरड़ इसकी निगरानी कर रहे हैं। नाकों पर वाहनों की जांच की जा रही जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमें गश्त कर रही हैं। प्रमुख रास्तों, संवेदनशील जगहों और नाकों पर वाहनों की जांच की जा रही है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस अधिकारी ग्रामीण इलाकों के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था देख रहे हैं। वे मतदान केंद्रों के आसपास की स्थिति और कानून-व्यवस्था की समीक्षा कर संबंधित पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों को निर्देश दे रहे हैं। पुलिस टीम ने ग्रामीणों ने की बातचीत पुलिस टीमें गांवों में लोगों से बातचीत कर उन्हें निर्भीक होकर मतदान में हिस्सा लेने के लिए जागरूक कर रही हैं। पुलिस ने कहा है कि चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षित माहौल देने के लिए वह तैयार है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। मतदाताओं को डराने-धमकाने या मतदान में रुकावट डालने की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा गया है। पुलिस ने बताया कि चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश करने वालों पर नजर रखी जा रही है और सूचना मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।