जोधपुर में हुई 7वीं राजस्थान राज्य किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में धौलपुर जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जोधपुर किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में हुई इस प्रतियोगिता में धौलपुर के खिलाड़ियों ने कुल 8 पदक अपने नाम किए। धौलपुर टीम ने 2 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। स्वर्ण पदक साक्षी चारी और नायरा राजपूत ने जीते। मोहित कुमार गोयल, आयुष चौधरी, निपुण सिंह और गौतम गुर्जर ने रजत पदक हासिल किए, जबकि आर्यन शर्मा और कबीर सिंह परमार ने कांस्य पदक जीते। पदक विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित कोच शाहरुख अहमद ने बताया कि खिलाड़ियों ने कुशल प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और कड़े अनुशासन के साथ रिंग में शानदार प्रदर्शन किया, जिसके परिणामस्वरूप ये पदक प्राप्त हुए। ऋषभ शर्मा और आण्विक मित्तल ने भी प्रतियोगिता में भाग लेकर महत्वपूर्ण अनुभव प्राप्त किया। यह चैंपियनशिप राजस्थान किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव पुष्पेंद्र सिंह गुर्जर के नेतृत्व में आयोजित की गई थी। इसमें राज्यभर से कई खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर एक स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विमल कुमार भार्गव, संजय शर्मा, पवन कुमार गोयल, मोर मुकुट भंडार, रॉयल स्कूल के प्रिंसिपल विनय जैन और अरविंद सिंह ने खिलाड़ियों का माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।