धौलपुर पुलिस ने पंचायत चुनावों से पहले अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया है। सदर थाना पुलिस और पचगांव चौकी की टीम ने आदर्श नगर गांव में कार्रवाई कर हथकढ़ शराब बनाने में इस्तेमाल हो रही 5000 लीटर वॉश और 15 भट्टियों को नष्ट किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देश पर हुई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा और शहर वृत्ताधिकारी प्रदीप कुमार की देखरेख में सदर थाना प्रभारी अमित कुमार ने टीम का नेतृत्व किया। पुलिस ने बताया कि पंचायत चुनावों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस टीम में थाना प्रभारी अमित कुमार, एएसआई गिरवर सिंह, भरत सिंह, योगेश सिंह, हेड कांस्टेबल गणेश शर्मा, ओमवीर सिंह, कांस्टेबल मनोज कुमार, रामन सिंह, मातादीन, सत्येंद्र, चंद्रपाल, देवेंद्र, रविंद्र, गोपाल सिंह और महिला कांस्टेबल सीमा शामिल थे।