धौलपुर में विजयादशमी पर्व की तैयारियां पूरी हो गई हैं। नगर परिषद की ओर से शहर के मेला ग्राउंड में कल रावण दहन कार्यक्रम होगा। इसमें 51 फीट ऊंचे रावण के साथ 31-31 फीट ऊंचे मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले जलाए जाएंगे। कार्यक्रम के लिए मेला ग्राउंड में सभी इंतजाम किए गए हैं। विजयादशमी समारोह में रामलीला मंचन खास रहेगा। शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक रामलीला का मंचन किया जाएगा। इसके तुरंत बाद रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का दहन होगा।