डीडवाना शहर में मंगलवार को विजयादशमी का पर्व मनाया जाएगा। इस मौके पर दशहरा मेला मैदान में 52 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन होगा। कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। रावण दहन कार्यक्रम सनातन धर्म सभा करवा रही है। पुतला बनाने की जिम्मेदारी कलाकार धर्मेंद्र वैष्णव को दी गई है। वे अपनी टीम के साथ पुतले को अंतिम रूप दे रहे हैं। विजयादशमी पर रावण दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। 20 अक्टूबर की शाम को रावण का पुतला जलाया जाएगा। इस दौरान आतिशबाजी भी होगी। शहरवासियों, खासकर बच्चों में इसे लेकर काफी उत्साह है।