डीडवाना में श्री आदर्श सरस्वती सेवा समिति ने 51वां नि:शुल्क मोतियाबिंद और नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर लगाया। इसमें 80 नेत्र रोगियों की जांच हुई, जिनमें से 29 मरीज लेंस प्रत्यारोपण के लिए चुने गए। चयनित मरीजों का सोमवार को जयपुर के शंकरा आई हॉस्पिटल में डॉ. आशुतोष बिना टांके के ऑपरेशन करेंगे। मरीजों को चश्मे, भोजन और रहने की नि:शुल्क सुविधा मिलेगी। मारवाड़ हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. सोहन चौधरी ने शिविर का निरीक्षण कर समिति के सेवा कार्यों की तारीफ की। समिति मंत्री बनवारी मोट ने बताया कि समिति कवि सम्मेलन, एम्बुलेंस सेवा, दिव्यांगों को उपकरण देने जैसे कई सामाजिक काम करती है। इस दौरान समिति अध्यक्ष नितेश बाजारी, मंत्री बनवारी मोट, कमल भारुका, अशोक घोड़ावत, लोकेश अग्रवाल, मुकेश लदनियां, देवकीनंदन गिनोडिया, निखिल मित्तल, भरत मोदी, कैलाश बगड़िया, बालमुकुंद बगड़िया, संदीप पटवारी, सुनील बगड़िया, मोहित दलाल, राकेश कुमार, अनीता यादव, अमित, गिरधारी प्रजापत लाडनूं, खलील अहमद, सम्राट घोड़ावत और प्रभु पटवारी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।