डीडवाना-कुचामन में अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। स्टूडेंट्स 30 नवंबर तक ई-मित्र केंद्र या अपनी एसएसओ आईडी से आवेदन कर सकते हैं। जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी रजनीश चौधरी ने बताया कि जिला मुख्यालय के राजकीय महाविद्यालयों में स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर कला, विज्ञान और वाणिज्य के पाठ्यक्रमों में पढ़ने वाले पात्र विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। पात्र स्टूडेंट को मिलेंगे हर महीने 2,000 रुपए योजना का लाभ उन विद्यार्थियों को मिलेगा, जो घर से दूर किसी अन्य जगह किराए का कमरा लेकर या पेइंग गेस्ट के रूप में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। पात्र विद्यार्थियों को आवास, भोजन, बिजली-पानी और अन्य जरूरी सुविधाओं के खर्च के लिए हर महीने 2,000 रुपए दिए जाएंगे। यह राशि कॉलेज में प्रवेश की तारीख से मार्च तक मिलेगी। हर साल अधिकतम 10 महीने के लिए कुल 20,000 रुपए की सहायता दी जाएगी।