डीडवाना-कुचामन में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी का खुलासा कर एक कंटेनर जब्त किया है। कंटेनर से एसी की आड़ में 22 लाख रुपए की अवैध अंग्रेजी शराब के 242 कार्टन मिले। ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कुचामन सिटी थानाधिकारी राजेंद्र खदाव की टीम ने टैगोर इंटरनेशनल स्कूल के आगे नाकाबंदी के दौरान यह कार्रवाई की। नाकाबंदी में पुलिस ने उत्तराखंड नंबर के 1 संदिग्ध कंटेनर को रोका। जांच में कंटेनर के पिछले हिस्से में एसी और आगे 242 कार्टनों में अंग्रेजी शराब मिली। कंटेनर उत्तराखंड से एसी लेकर वडोदरा जा रहा था। पुलिस जांच कर रही है कि शराब कहां से भरी गई और इस तस्करी नेटवर्क में कौन लोग शामिल है।