डीडवाना शहर के रहमान गेट के पास स्क्रैप से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद ट्रक में लदा कबाड़ सड़क पर बिखर गया। इस दुर्घटना में ड्राइवर को मामूली चोटें आईं, लेकिन कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार्र ट्रक रहमान गेट के पास से गुजर रहा था तभी ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया। ट्रक पलटने से तेज आवाज हुई और कबाड़ सड़क पर फैल गया। मौके पर लोग जमा हो गए। सड़क पर आवाजाही कम होने से बड़ा नुकसान टल गया। लोगों ने घायल ड्राइवर को निजी वाहन से राजकीय बांगड़ जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात संभाला। क्रेन से ट्रक हटवाने के बाद यातायात सामान्य हो सका। शुरुआती जांच में हादसे का कारण ट्रक का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है।