पंचायत चुनाव को लेकर रविवार को दोपहर 12.15 बजे से पुरानी सड़क स्थित जैन गेस्ट हाउस में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक होगी। जिला प्रवक्ता जमील चौहान ने बताया कि बैठक में जिला ऑब्जर्वर व महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सारिका चौधरी, जिला प्रभारी व विधायक हाकम अली खान और सह प्रभारी दिनेश कस्वां जिला पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीती, संगठन की मजबूती और आगे की कार्ययोजना को लेकर चर्चा करेंगे। बैठक में जिलाध्यक्ष मनोज मेघवाल के अलावा सांसद, सभी विधायक, जिला पदाधिकारी, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी आदि शामिल होंगे।