डूंगरपुर| राज्य सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भंवरलाल जनागल को डूंगरपुर जिला परिषद का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, जनागल को जिला परिषद में रिक्त चल रहे पद पर लगाया गया है। वे पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा में थे। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनावों के बीच जिला परिषद में नए सीईओ की नियुक्ति हुई है। कार्मिक विभाग के संयुक्त शासन सचिव डॉ. धीरज कुमार सिंह ने नियुक्ति आदेश जारी किए। जनागल ने सोमवार को जिला परिषद पहुंचकर प्रशासनिक कामकाज और चुनाव संबंधी तैयारियों की जिम्मेदारी संभाली। इस दौरान एसीसीईओ रेखा गौड़ सहित अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।