चूरू | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बालोतरा के पचपदरा में शनिवार को रिफाइनरी- सह-पेट्रोके मिकल कॉम्प्लेक्स राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस मौके पर जिला मुख्यालय पर कृषि उपज मंडी परिसर में सुबह 9.30 बजे जिला स्तरीय कार्यक्रम व जिला स्तरीय रोजगार उत्सव होगा। एडीएम अर्पिता सोनी ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम पचपदरा में आयोजित कार्यक्रम से जुड़ा रहेगा।