टोंक | प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, शाखा टोंक के राजयोग भवन में संस्थान से जुड़े वरिष्ठ सदस्य व अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता सम्मान समारोह हुआ। तीसरी बार उक्त पद पर नियुक्ति पर ब्रह्मकुमारीज टोंक सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी अपर्णा दीदी ने पुष्पमाला व साफा पहनाकर उनका अभिनंदन कर सफल कार्यकाल की कामना की। अपर्णा दीदी ने कहा कि ओम प्रकाश गुप्ता लंबे समय से समाज सेवा, नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक चेतना के प्रसार में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। सम्मान से अभिभूत ओम प्रकाश गुप्ता ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणादायी है। समारोह में ब्रह्माकुमारी गुंजन दीदी, बीके पांचू, बजरंग, सुनील, रामप्रसाद, राजेंद्र, रामलाल, रंगलाल, रामप्रकाश, देवन सहित संस्थान से जुड़े अनेक भाई-बहन उपस्थित रहे।