भास्कर न्यूज। भरतपुर शहर में मेंटेनेंस कार्यों के चलते गुरुवार दिनांक 22 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक 11केवी एसपीएम नगर फीडर, सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक सिटी फीडर, सुबह 10 बजे ये शाम 5 बजे तक दिगंबर हॉस्पिटल के आसपास का क्षेत्र, सुबह 10.30 बजे से शाम 5 बजे तक सूरजमल नगर क्षेत्र, सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक पत्थर की टाल क्षेत्र और सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक 11केवी कुम्हेर गेट फीडर की बिकजी आपूर्ति बाधित रहेगी।