टोंक| हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में संचालित राजकीय संस्कृत विद्यालय के पास सड़क टूटी होने से बारिश का पानी भर गया है। जिससे आने जाने में भी काफी परेशानी हो रही है। इसकी शिकायत कई बार क्षेत्र के लोगों ने नगर परिषद को कर दी। लेकिन यहां पर लंबे समय से सड़क निर्माण नहीं हो रहा है। ना ही गंदे पानी से परेशान लोगों को राहत दिलाई जा रही है। नगर परिषद इस क्षेत्र की हैंडओवर होने के बाद से ही सुध नहीं ले पाई है। - सुरेश, टोंक