डूंगरपुर में दैनिक भास्कर गरबा महोत्सव का रंगारंग आगाज बादल महल परिसर में हुआ। जैसे-जैसे शाम ढली, वैसे-वैसे शहरवासी पूरे परिवार के साथ बादल महल पहुंचते गए। भीड़ इतनी उमड़ी कि विशाल पांडाल भी छोटा पड़ गया। सबसे पहले बुधवार शाम साढ़े 8 बजे स्वच्छता ब्रांड एंबेसेडर केके गुप्ता और सभापति सुशीला गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलन कर गरबा महोत्सव का उद्घाटन किया। इसके बाद माता की महाआरती कर गरबों का श्रीगणेश किया। शहरवासी पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर पहुंचे और देर रात तक गुजराती, राजस्थानी और बॉलीवुड की धुनों पर थिरकते नजर आए। 8 कैटेगरी में विजेताओं को मिले गिफ्ट गरबा महोत्सव में बेस्ट ड्रेसअप ग्रुप, बेस्ट कपल, बेस्ट मेकअप, बेस्ट चाइल्ड डांसर, बेस्ट डांस मेल और बेस्ट डांस फिमेल समेत कुल 8 कैटेगरी में विजेताओं को पुरस्कृत किया। भीलवाड़ा से मशहूर एंकर अवि और मावी पंचाल, संगीतकार अरुण गंधर्व, सिंगर शुभम कंसारा और हर्षिता कड़ाेतिया के साथ सिंगर हरि राजस्थानी ने गरबा से समा बांधा। इनका रहा सहयोग गुजरात हॉस्पिटल डूंगरपुर, वीएस सोनोग्राफी, कोटड़िया ब्रदर्स, फूड प्लाजा, अल सैफ परफ्यूम्स, शारदा इंजीनियर्स, उदयपुर गोल्डन ट्रांसपोर्ट, अनिता-माया ट्रैवल्स, सूर्या कंप्यूटर्स एंड प्रॉपर्टी, नितेश बोरी कलाल एंड कंपनी, मुरलीधर रेस्टोरेंट एंड कैफे, स्वस्तिक एजुकेशन, भूमि इलेक्ट्रॉनिक्स, सिद्धिविनायक एजुकेशन और सबका हॉस्पिटल्स, हारमोनी टूर एंड ट्रेवल शामिल हैं। इस महोत्सव के इवेंट पार्टनर्स में एचएएल ग्रुप (वेन्यू), बाघ बकरी चाय (गिफ्ट), हरिओम स्टूडियो, ऋषभ लाइट डेकोर, नेशनल प्रिंटर्स, यूनिक आउटडोर और जीएम फायरवर्क्स शामिल हैं। इसके साथ ही डूंगरपुर ब्लॉग और कट टू कट लाइव इस आयोजन के सोशल मीडिया पार्टनर हैं।