नवरात्रि के रंग, पारंपरिक परिधान और डांडिया की खनक... डूंगरपुर में एक बार फिर गरबा का उत्साह छाने वाला है। दैनिक भास्कर और बीएल टेंट एंड इवेंट्स के संयुक्त तत्वावधान में 21 और 22 अक्टूबर को बादल महल ग्राउंड पर दो दिवसीय दैनिक भास्कर गरबा महोत्सव-2026 होगा। शाम 7 बजे से शुरू होने वाले इस आयोजन में प्रतिभागी पारंपरिक परिधानों में गरबा और डांडिया रास करेंगे। संगीत और भक्ति से सजे इस महोत्सव में युवाओं के साथ परिवारों को भी उत्सव में शामिल होने का मौका मिलेगा। महोत्सव को लेकर शहर में उत्साह है। आयोजन में गरबा और डांडिया के साथ पारंपरिक संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। प्रतिभागी संगीत की धुनों पर कदमताल करेंगे और दोनों शाम गरबा के रंग में रंगी नजर आएंगी। महोत्सव के को-स्पॉन्सर दामड़ी डेवलपर्स हैं। प्रगति संस्थान और मेवाड़ फर्नीचर, दूध, ट्रैक्टर्स एसोसिएशन पार्टनर हैं। आयोजन को सफल बनाने में गुजरात हॉस्पिटल डूंगरपुर, वीएस सोनोग्राफी, कोटड़िया ब्रदर्स, फूड प्लाजा, अल सैफ परफ्यूम्स, शारदा इंजीनियर्स, उदयपुर गोल्डन ट्रांसपोर्ट, अनिता-माया ट्रैक्ल्स, सूर्या कंप्यूटर्स एंड प्रॉपर्टी, नितेश बोरी कलाल एंड कंपनी, मुरलीधर रेस्टोरेंट एंड कैफे, स्वस्तिक एजुकेशन, भूमि इलेक्ट्रॉनिक्स, सिद्धिविनायक एजुकेशन, सबका हॉस्पिटल्स और हारमोनी टूर एंड ट्रेवल का सहयोग रहेगा। इवेंट पार्टनर्स में एचएएल ग्रुप (वेन्यू), बाघ बकरी चाय (गिफ्ट), हरिओम स्टूडियो, ऋषभ लाइट डेकोर, नेशनल प्रिंटर्स, यूनिक आउटडोर और जीएम फायरवर्क्स शामिल हैं। डूंगरपुर ब्लॉग और कट टू कट लाइव सोशल मीडिया पार्टनर हैं। निशुल्क पास यहां मिलेंगे महोत्सव में प्रवेश के लिए निशुल्क पास शहर के विभिन्न स्थानों पर मिलेंगे। इनमें दैनिक भास्कर कार्यालय (डाइट के सामने, शास्त्री मार्ग), मैगा मार्ट दामड़ी, तरुण सागर चौराहा, सिद्धि विनायक चिराग फोटोकॉपी के पीछे, नैंसी ब्यूटी पार्लर (श्रृंगार पैलेस, सोनिया चौक), भूमि इलेक्ट्रॉनिक्स एवं फर्नीचर (तहसील चौराहा), बीएल टेंट एंड इवेंट्स (पीएनबी बैंक के पास, रतनपुर रोड), ओम बुटीक (माताजी मंदिर के पास, कंसारा चौक), मेवाड़ फर्नीचर (एसबीआई बैंक के पास, शास्त्री मार्ग), एंटीक अटायर (रघुनाथ बीएड कॉलेज के पास, न्यू हॉस्पिटल रोड), अल सैफ परफ्यूम्स (गहना ज्वेलर्स के सामने) और मुरलीधर रेस्टोरेंट एंड कैफे (हॉस्पिटल रोड, पेट्रोल पंप के पास) शामिल हैं।