डूंगरपुर में बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के कनबा गांव में एक घर से 6 लाख के जेवर और 2.25 लाख का कैश चोरी हो गया। परिवार 2 दिन पहले ही बेटे की एक्सीडेंट में मौत की वारदात से उबरा ही नहीं था और इस वारदात ने झकझोर कर रख दिया है। घटना के समय परिवार के लोग घर में ही सोए थे और उन्हें भनक तक नहीं लगी। चोर घर के पीछे के तरफ की जाली तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी से जेवर चुरा ले गए। कनबा निवासी आशा साद, नित्या साद ने बताया कि उनके भाई रितेश साद की 20 अक्टूबर की रात के समय ओडा बड़ा के पास स्कूटी और बाइक की टक्कर में मौत हो गई थी। इससे परिवार में शोक का माहौल था। मां आशा ओर बेटी नित्या समेत मौसी, चाची ओर बहने घर के अंदर कमरे में सोए थे। जबकि जीजा कमलेश साद, चाचा मोहन साद, आत्माराम साद घर के आगे की तरफ बरामदे में सोए थे। नित्या में बताया कि रात को 3 बजे तक वह जाग रही थी। लेकिन इसके बाद उसे नींद आ गई। इसके बाद ही चोर अंदर घुसे। सुबह लगा चोरी का पता चोरों ने घर के पीछे की तरफ जाली पर लगी लोहे की ग्रिल निकाल लीं। इसके बाद चोर अंदर घुसे। चोरों ने अलमारी तोड़ी। अंदर से लॉकर तोड़कर करीब 6 लाख के सोने, चांदी के जेवर चुरा लिए। इसके अलावा 2 लाख 25 हजार रुपए का कैश भी अलमारी में रखा था, जिसे भी चोर ले गए। जबकि इस कमरे के बाहर ही वे सोए थे और उन्हें भनक तक नहीं लगी। सुबह उठने के बाद उन्हें पता लगा। पुलिस जांच में जुटी सूचना पर कनबा चौकी पुलिस, बिछीवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वही डूंगरपुर एसपी ऑफिस से टीम भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेते हुए जांच शुरू कर दी। घर के पीछे की तरफ की खेतों में घर से चोरी किए आर्टिफिशियल जेवर औरर कुछ सामान, बैग पड़े हुए मिले है। लेकिन कीमती जेवर ओर कैश चोर ले गए। फिलहाल पुलिस घटना को लेकर जांच करते हुए चोरों की तलाश कर रही है।