डूंगरपु में पुराने शहर के रिहायशी इलाके में शनिवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक लेपर्ड अचानक घर में घुस गया। घर में मौजूद कुत्तों को देखते ही लेपर्ड उन पर झपटा और हमला कर दिया। घर में घुसने से लेकर कुत्तों पर हमला करने तक की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज सामने आने के बाद आसपास के लोगों में दहशत और बढ़ गई। लोगों ने बताया कि शनिवार शाम करीब 6 बजे फरासवाडा निवासी जुम्मा भाई के घर के पास स्थित बाड़ियों से लेपर्ड निकला। इसके बाद वह सीधे घर के पोर्च में दाखिल हो गया। घर में मौजूद कुत्तों पर नजर पड़ते ही लेपर्ड ने उन पर हमला कर दिया। वही कुत्ते भोंकने लगें। इसके बाद लेपर्ड भाग गया। लेकिन अचानक हुई इस घटना से घर के आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई दिनों से रिहायशी इलाके में मूवमेंट भोईवाड़ा और फरवाड़ा क्षेत्र में पिछले कई दिनों से लेपर्ड की मूवमेंट दिखाई दे रही हैं। रिहायशी इलाके में लगातार इसकी मौजूदगी से स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। लोग शाम और रात के समय घरों से बाहर निकलने में भी डर रहे हैं। लोगों का कहना है कि वे बाड़ियों और आबादी क्षेत्र नहीं जा पा रहे है । पिंजरा लगाकर पकड़ने की मांग लोगों का कहना है कि रिहायशी इलाके में लेपर्ड की लगातार मौजूदगी के बावजूद उसकी निगरानी और सुरक्षित रेस्क्यू के लिए प्रभावी कार्रवाई जरूरी है। लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाने, निगरानी बढ़ाने और लेपर्ड को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ने की मांग की है। ताकि किसी व्यक्ति या पशु को नुकसान नहीं पहुंचे।