डूंगरपुर के कुआं थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान पुलिसकर्मियों से बहस करने और मारपीट की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने जीजा-साले को गिरफ्तार किया है। 17 अक्टूबर की शाम करीब 8 बजे कुआं-ढूंढी मार्ग पर सेंडाला तिराहे पर पुलिस नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान हीरो एचएफ डीलक्स बाइक पर आए दो युवकों में से एक की ब्रीथ एनालाइजर से जांच की गई। इस पर पीछे बैठे युवक ने पुलिसकर्मियों के चेकिंग करने पर सवाल उठाया। इसके बाद दोनों युवकों ने बहस करते हुए पुलिसकर्मियों से मारपीट की कोशिश की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर बाइक जब्त कर ली है। उनके खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने और पुलिसकर्मियों से मारपीट के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। ब्रीथ एनालाइजर से जांच के दौरान हुआ विवाद कुआं थानाधिकारी रघुवीर सिंह ने बताया कि 17 अक्टूबर को शाम करीब 8 बजे पुलिसकर्मी कुआं-ढूंढी मार्ग पर सेंडाला तिराहे पर नाकाबंदी कर रहे थे। इसी दौरान हीरो एचएफ डीलक्स बाइक पर दो युवक वहां पहुंचे। पुलिस ने बाइक सवार की ब्रीथ एनालाइजर से जांच की। इसी दौरान बाइक के पीछे बैठे युवक ने पुलिसकर्मियों से कहा कि वे कौन होते हैं उन्हें चेक करने वाले। इसके बाद बाइक चालक और पीछे बैठे युवक पुलिसकर्मियों से बहस करने लगे और मारपीट की कोशिश की। पूछताछ में सामने आई दोनों की पहचान विवाद के बाद पुलिसकर्मियों ने दोनों युवकों को पकड़कर उनके नाम-पते पूछे। बाइक सवार ने अपनी पहचान जितेंद्र कटारा (20), निवासी कटारापाड़ा के रूप में बताई, जबकि पीछे बैठे युवक ने अपना नाम सुशील भगोरा (21), निवासी मानपाड़ा, थाना कुआं बताया। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। राजकार्य में बाधा का केस, बाइक जब्त कुआं थाने में दोनों युवकों के खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने और पुलिसकर्मियों से मारपीट के प्रयास का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक भी जब्त कर ली है।