डूंगरपुर के रामसागडा थाना क्षेत्र के माडा बरंडा फला में एक मानसिक रूप से कमजोर युवती का शव कुएं में मिला। युवती एक दिन पहले घर से लापता हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। माडा बरंडा फला निवासी गौतमलाल ने बताया कि उनकी बेटी संगीता (35) जन्म से ही मानसिक रूप से कमजोर थी। 21 अक्टूबर की रात को परिवार के साथ खाना खाकर सोई थी, लेकिन अगली सुबह वह खाट पर नहीं मिली। परिजनों ने संगीता की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। आज सुबह घर से कुछ दूरी पर स्थित कुएं में उसका शव तैरता हुआ दिखा। रामसागडा थाने के हैड कॉन्स्टेबल राजेन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।