डूंगरपुर| पंचायतीराज चुनाव में जीत की राह तलाश रहे प्रत्याशियों के लिए एक-एक पल कीमती है। पहले चरण में शनिवार को सरपंच पद के लिए मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण के प्रत्याशी मतदाताओं तक पहुंचने के हर मौके को भुनाने में जुटे हैं। घुघरा गांव में दीपावली आणे के कार्यक्रम में ऐसा ही नजारा देखने को मिला। आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे तो चुनाव मैदान में उतरे नेताजी भी मतदाताओं से संपर्क साधने पहुंच गए। सामाजिक मेल-मिलाप के बीच प्रचार का मौका भी मिल गया। अब इसे चुनावी रणनीति कहें या मौके पर चौका मारने की कोशिश, लेकिन गांव के आयोजन में सामाजिक सरोकारों के साथ चुनावी रंग भी नजर आने लगा है।