सवाईमाधोपुर| गुर्जर समाज छात्रावास खैरदा में गुर्जर समाज की कार्यकारिणी के चुनाव सर्व सम्मति से कन्हैया लाल कोडरवाल की अध्यक्षता एवं चुनाव अधिकारी के रूप में संपन्न हुए। इस दौरान रंगलाल गुर्जर को पुनः अध्यक्ष एवं लटूर सिंह गुर्जर को महामंत्री चुना गया। इसी प्रकार बृजराज उर्फ बिज्जू मेडिया को कार्यकारी अध्यक्ष एवं वीरेंद्र धाबाई वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रामसरुप को मंत्री, मान सिंह को मंत्री नियुक्त किया गया। सुगन फौजी, प्रेम राज, कन्हैया लाल, रामजीलाल, सोजी राम, मोहर सिंह, राम खिलाड़ी, हजारी लाल थानेदार को मार्गदर्शन मंडल सदस्य बनाया गया है। आगामी बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा।