श्रीगंगानगर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को जिलेभर में मिठाई की दुकानों का निरीक्षण कर विभिन्न खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए। जिला मुख्यालय पर स्वीट कॉर्नर से मिल्क केक एवं कलाकंद, रेवाड़ी मिष्ठान से बर्फी व मिल्क केक और अमृत मिष्ठान भंडार से मिल्क केक, गुजिया एवं केसर बर्फी के सैंपल लिए गए। कार्रवाई एफएसओ मंजूबाला, कंवरपाल सिंह एवं नित्या शर्मा ने की। इसके अलावा सूरतगढ़ के पालीवाला से माजिशा मिष्ठान भंडार से रसमलाई व गुलाब जामुन, नीलकंठ मिष्ठान भंडार से काजू कतली एवं सतगुरु वैरायटी स्टोर से हल्दी पाउडर के नमूने लिए गए।