गणगौर सेवा समिति ने विजयादशमी पर शस्त्र पूजन और रावण दहन का कार्यक्रम विधि-विधान से किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान हुआ। राम और हनुमान की पूजा-अर्चना के बाद रावण दहन किया गया। समिति अध्यक्ष हितेश गुप्ता ने बताया कि तैयारियों को लेकर पिछले कई दिनों से कार्यकर्ताओं की लगातार बैठकें चल रही थीं। कार्यक्रम में वरिष्ठ सदस्यों ने विधि-विधान से शस्त्र पूजन कराया। इसके बाद वरिष्ठजनों का माल्यार्पण कर, साफा बांधकर, प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मान किया। दुष्यंत शर्मा और दिनेश सेन ने बताया कि नए अध्यक्ष के नेतृत्व में मंच पर सभी सदस्यों का सम्मान किया गया। इसके बाद राम और हनुमान की पूजा-अर्चना कर विधिवत रावण दहन किया गया। कार्यक्रम में रामभरोस सेन, ललितमोहन खंडेलवाल, गोपाल धौलपुरिया, मनोज शर्मा, दिनेश गौतम, श्याम अवस्थी, राम अवस्थी, अनिल पंडित, महेश सोनी, ललित गुप्ता, गोविंद शर्मा, सोनू शर्मा, बुद्धि जोशी, अशोक मित्तल, गोविंद सोनी, शंभू सिंह, विपुल, राकेश जैन, मोहित, रघुवीर सहित समिति के कई सदस्य और नागरिक मौजूद थे।