महावीर कॉलोनी स्थित पावन धाम मंदिर में आज रविवार को दुर्गाष्टमी के अवसर पर शाम 4 से 7 बजे तक विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंदिर प्रधान अशोक परूथी ने बताया कि इस दौरान मां भगवती के दरबार में श्रद्धालु भक्ति गीतों की धुन पर गरबा-डांडिया खेलेंगे और भजन-कीर्तन कर मां दुर्गा की महिमा का गुणगान करेंगे। ट्रस्ट सचिव टीकमचंद गर्ग के अनुसार इस अवसर पर माता के दरबार से सुहागिन महिलाओं को विशेष रूप से शृंगार सामग्री भेंट की जाएगी। इसके बाद माता को महाभोग अर्पित कर दिव्य आरती होगी और श्रद्धालुओं में प्रसाद बांटा जाएगा।