रजनीगंधा प्रेजेंट्स दैनिक भास्कर अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव-2026 के अंतिम दिन रविवार को गरबा पंडाल में मां दुर्गा की भव्य आरती और आतिशबाजी आकर्षण रहेगी। मानसरोवर के वीटी रोड स्थित राजस्थान हाउसिंग बोर्ड ग्राउंड पर चल रहे पांच दिवसीय महोत्सव में रविवार शाम को पंडाल में कोरियोग्राफी के साथ 10 मिनट तक दीपकों से महाआरती होगी। भव्य प्रवेश द्वार और आकर्षक पंडाल में 4000 से ज्यादा प्रशिक्षित पार्टिसिपेंट्स गरबा और डांडिया रास कर शाम को यादगार बनाएंगे। ज्यादा से ज्यादा जयपुराइट्स परिवार के साथ एंजॉय कर पाए, इसलिए आयोजन स्थल पर शाम साढ़े छह बजे से एंट्री रहेगी। 7 बजे से जयपुराइट्स परिवार के साथ देशभर के विशेष फूड आइटम्स का स्वाद ले पाएंगे। रात 9 बजे पूरा ग्राउंड आतिशबाजी से जगमग होगा। जयपुराइट्स म्यूजिक, डांस, उत्साह और फूड के जायके का आनंद उठाएंगे। अब तक पिछले 4 दिन में हजारों जयपुराइट्स अभिव्यक्ति गरबा में पहुंचे और अलग-अलग रंगों में नजर आए। साथ ही देशभर की संस्कृति और राज्यों के पारंपरिक परिधानों से रूबरू होने के साथ अलग-अलग फूड आइटम का स्वाद भी लिया। ऑफ लाइन टिकट यहां से खरीदें: दैनिक भास्कर कार्यालय, 10, जेएलएन मार्ग म्यूजिक-डांस और भक्ति के साथ अलग-अलग राज्यों का स्वाद स्वाद दक्षिण भारत का: मैसूर मसाला डोसा, बॉम्बे जिनी डोसा, दावणगिरी, डोसा, सेट डोसा, थट्टे इडली, प्लेन इडली, लेमन राइस, सांभर वडा। बनारस: लौंग लता, बनारसी कचौरी, टमाटर चाट और पपड़ी चाट। आगरा: फेमस सुरेश चाट भंडार की आलू टिक्की, पानी पुरी, पालक पत्ता चाट। दिल्ली: बर्गर, पनीर टिक्का-सोया चाप। मुंबई: पावभाजी, वड़ा पाव, बॉम्बे सैंडविच, भेलपुरी और पुलाव। सोलापुर: झुनका भाखर, ज्वार भाकरी व सिंगदाना चटनी। नासिक: मसालेदार मिसल पाव। गुजरात: खमन फाफड़ा, खांडवी, सेव टमाटर पूरी और मसाला ​िखचड़ी। मांडवी: खास मांडवी की दाबेली। अमृतसर: अमृतसरी छोले-कुल्छे। वृंदावन: बेड़मी पूड़ी, खस्ता कचौरी, आलू की सब्जी, दूध-जलेबी व माखन की चाट। बिहार: स्वादिष्ट लिट्टी-चोखा। कोलकाता: कलकत्ती चिलड़े। गोरखपुर- लजीज मीठा पान। बीकानेर: राजस्थानी बीकानेरी छत्ता। इंदौर: पोहा, भुट्‌टे का कीस, गराडू, साबूदाना खिचड़ी, साबूदाना वड़ा।