जयपुर के राज आंगन रिसॉर्ट में आयोजित सौंदर्य प्रतियोगिता ‘मिस एंड मिसेज इंडिया द क्राउन 2026' ग्लैमर, आत्मविश्वास और महिला सशक्तिकरण का शानदार संगम बनकर सामने आई। गोल्ड इवेंट्स और बेटी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस ग्रैंड फिनाले में देशभर से आई प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, व्यक्तित्व और प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम के दौरान फैशन, स्टाइल और आत्मविश्वास से भरपूर प्रस्तुतियों ने माहौल को बेहद आकर्षक बना दिया। देर रात तक चले इस आयोजन में प्रतिभागियों ने रैंप वॉक, टैलेंट राउंड और प्रश्नोत्तर सत्र में अपनी शानदार मौजूदगी दर्ज कराई। प्रतियोगिता की मिस कैटेगरी में हरियाणा की प्रतिभागी रूबी चौधरी ने अपने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और प्रभावशाली प्रस्तुति के दम पर ‘मिस इंडिया द क्राउन 2026’ का खिताब अपने नाम किया। वहीं, सिद्धि राठौर को मिस इंडिया राजस्थान चुना गया। इसके अलावा प्रतियोगिता में फर्स्ट रनर अप प्रभा स्वर्णकार, सेकंड रनर अप अंकिता सेन, थर्ड रनर अप प्रिया पटेल रहीं। मिसेज कैटेगरी में गरिमा चौहान ने अपने व्यक्तित्व और प्रभावशाली जवाबों से निर्णायकों को प्रभावित करते हुए ‘मिसेज इंडिया’ का खिताब जीता। वहीं जया शर्मा को मिसेज इंडिया राजस्थान घोषित किया गया। कार्यक्रम में कई सुपर मॉडल्स और युवा प्रतिभाओं ने भी अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। सुपर टीन फर्स्ट रनर अप करिश्मा अग्रवाल और सेकंड रनर अप गरिमा माहेश्वरी रहीं। वहीं ब्रांड एम्बेसडर ओजस्वी शंकर और पंखुड़ी तिवारी आकर्षण का केंद्र रहीं। इसके अलावा सीनियर मिस इंडिया मॉडल्स मान्या सैनी, अंकिता सोलंकी, सिया बिष्ट, महिमा चौधरी, सवि चौहान, प्रीति जांगिड़ और मोनिका राव ने भी अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम की ब्रांड एंबेसडर प्रियंका शर्मा और डायरेक्टर काव्या रहीं, जबकि इवेंट का सफल संचालन शुभम खंडेलवाल ने किया। शो डायरेक्टर राज शर्मा और राहुल शर्मा ने बताया कि प्रतिभागियों के आकर्षक लुक को निखारने में ममता जायसवाल, अशपाक खान और आरिफ खान के डिजाइनर परिधानों का विशेष योगदान रहा। जूरी पैनल में सुनीता मीना, पूजा शर्मा, ममता जायसवाल, सायना शर्मा, डॉ. रूही चरक, नैना कुमारी, श्रेयांस ढहडॉ और डॉ. गोविंद सिंह शामिल रहे। 12 हस्तियों को मिला ‘इंडियन प्राइड आइकॉन अवॉर्ड’ कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 12 लोगों को ‘इंडियन प्राइड आइकॉन अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में राजेश सैनी, मुकेश सैनी, आशीष सिंह, शुभम गुप्ता, अकबर खान, आशीष विजय, तनुराग, मोहम्मद आसिफ, शुभम खंडेलवाल, तपेश जांगिड़, श्रेयांश डडा और एंकर तनीशा चोपड़ा शामिल रहे।