उदयपुर में कांग्रेस ने पंचायतीराज चुनाव के दौरान कांस्टेबल और पटवारी पर मतदाताओं को धमकाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस का कहना है कि सायरा पुलिस थाने के पुलिस कांस्टेबल धर्मेंद्र और ओगणा तहसील में पदस्थ पटवारी नाहर सिंह ने मतदाताओं को धमकी दी है।
कांग्रेस नेताओं ने गोगुंदा में आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप भी लगाया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि गोगुंदा में पदस्पथ पटवारी नाहर सिंह की पत्नी वसिया कुंवर गोगुंदा पंचायत समिति के वार्ड 13 से भाजपा प्रत्याशी है। ऐसे में पटवारी अपने पद का प्रभाव इस्तेमाल कर मतदाताओं पर पत्नी के पक्ष में मतदान करने का दबाव बना रहा है। कांग्रेस ने ये भी कहा है कि चुनाव प्रचार के दौरान वार्ड नंबर 2 में कांग्रेस के जिला परिषद के प्रत्याशी लालसिंह झाला के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। उदयपुर के कांग्रेस नेताओं और गोगुंदा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की और से एक ज्ञापन भी जिला निर्वाचन अधिकारी के नाम पर दिया गया। उदयपुर भूमि विकास बैंक के चेयरमैन मथुरेश नागदा और पूर्व उप जिला प्रमुख श्यामलाल चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष रामसिंह चदाणा आदि ने ज्ञापन दिया।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि गोगुंदा और सायरा क्षेत्र में कुछ कर्मचारी मतदाताओं पर दबाव बना रहे हैं और उन्हें धमकाकर चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। कहा- कांस्टेबल पिछले 6 साल से लोगों को धमका रहा कांग्रेस ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि सायरा थाने में पिछले छह साल से पदस्थ कांस्टेबल लोगों को डरा-धमकाकर भाजपा के समर्थन में मतदान करने का दबाव बना रहा है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोगों को झूठे मामलों में फंसाने और जेल भेजने की धमकियां भी दी जा रही हैं। कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का दावा ज्ञापन में कहा- 20 अक्टूबर को जिला परिषद उदयपुर के वार्ड संख्या 2 में चुनाव प्रचार के दौरान सार्वजनिक सभा में कांग्रेस के जिला परिषद प्रत्याशी वार्ड संख्या 2 के कांग्रेस प्रत्याशी लालसिंह झाला के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। टिप्प्णी कमलेश शर्मा नाम के व्यक्ति ने की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी चला। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही कथित अभद्र टिप्पणी करने वाले के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग उठाई। इस दौरान पूर्व पार्षद अजय पोरवाल, कल्याण सिंह राव, कमल चौधरी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव दिनेश श्रीमाली, शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शंकर चंदेल, पार्षद अजीत सिंह चौधरी, लक्ष्मी लाल मेघवाल, पूर्व पार्षद गिरीश भारती, देहात जिला महासचिव प्रहलाद सिंह झाला, महेंद्र डामोर आदि मौजूद रहे। इधर, इस मामले में शाम करीब साढ़े छह बजे उस क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस मामले में सायरा पुलिस थाने का घेराव किया। थाने के कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की।