चूरू | 33 केवी चूरू सिटी फीडर पर बिजली लाइनों के रख-रखाव कार्य के चलते शनिवार शाम को आधे शहर में डेढ़ घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी। डिस्कॉम के सहायक अभियंता ओमप्रकाश जाखड़ ने बताया कि शनिवार शाम छह से 7.30 बजे तक बिजली लाइनों के रख-रखाव संबंधी कार्य किया जाएगा। इस दौरान कई प्रमुख क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इससे मेडिकल कॉलेज, भरतिया हॉस्पिटल, आदि क्षेत्रों की बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।