अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के नए प्रदेशाध्यक्ष रमेश कुमार अग्रवाल और राष्ट्रीय उप महामंत्री राधेश्याम शेरेवाला शनिवार को हनुमानगढ़ पहुंचे। वे जिला स्तरीय दौरे पर आए थे। जंक्शन स्थित व्यापार मंडल धर्मशाला में संगठन और अग्रवाल समाज के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान हुई बैठक में संगठन की नई जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। सर्वसम्मति से अमृतलाल गोयल को हनुमानगढ़ जिलाध्यक्ष, दीपक जिंदल को महामंत्री और प्रदीप मित्तल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। सुनीता अग्रवाल को महिला जिलाध्यक्ष पद पर फिर नियुक्त किया गया। बैठक में अमृतलाल गोयल, सुनीता अग्रवाल, दीपक जिंदल, प्रदीप मित्तल, सुभाष गर्ग, एडवोकेट द्वारका दास अग्रवाल, सुरेश कुमार गर्ग, मोहित बलाडिया, कोमल कुमार अग्रवाल, कमल सिंगला, रेखा बंसल, वनिता सिंगला, आशा मित्तल, सोनू अग्रवाल और स्नेहलता गोयल समेत कई सदस्य मौजूद रहे।