हनुमानगढ़ जिले की 6 पंचायत समिति क्षेत्रों की 204 ग्राम पंचायतों में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है, जो शाम 6 बजे तक चलेगा। इस दौरान पंच-सरपंच चुनने के लिए 7 लाख से ज्यादा मतदाता डालेंगे वोट डालेंगे। कुल 753 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हो रही है। गांव की सरकार चुनने के लिए लोग उत्साह से वोट कर रहे है। मतदान शुरू होते ही पोलिंग बूथों पर वोटर्स की लाइनें लग गई है।