हनुमानगढ़ में पंचायतीराज चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। जिला परिषद और तीसरे चरण की छह पंचायत समितियों के सदस्य पदों के लिए नामांकन भरने की प्रक्रिया शुक्रवार दोपहर तीन बजे खत्म हो गई। जयपुर में हुई बैठकों के बाद भाजपा और कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों के नामों पर आखिरी फैसला लिया। हालांकि, दोनों पार्टियों ने नामांकन के आखिरी दिन उम्मीदवारों की लिस्ट जारी नहीं की। उन्होंने सीधे रिटर्निंग अधिकारियों के पास चुनाव चिह्न (सिंबल) जमा कराए। हनुमानगढ़ जंक्शन पंचायत समिति में भाजपा ने 16 वार्डों में उतारे प्रत्याशी हनुमानगढ़ जंक्शन पंचायत समिति सदस्य पद के लिए भाजपा ने कुल 19 वार्डों में से 16 वार्डों में प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। पार्टी ने वार्ड संख्या 7, 8 और 12 को खाली छोड़ा है। पंचायत समिति चुनाव प्रभारी आरती शर्मा और भाजपा नेता अमित चौधरी ने शुक्रवार को पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष जमा करवाए। कांग्रेस ने सभी 19 वार्डों में ठोकी ताल हनुमानगढ़ जंक्शन पंचायत समिति के चुनाव में कांग्रेस ने सभी 19 वार्डों में प्रत्याशी उतारकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। भाजपा ने तीन वार्डों में प्रत्याशी नहीं उतारे हैं।